;

तेजी से फ़ैल रहा है West Nile Virus जाने यह बीमारी क्या है और इससे कैसे करे अपना बचाव

marvel img

West Nile Virus :  अभी हाल ही में इजराइल में वेस्ट नाइल वायरस देखने को मिल रहा है | अब तक इजराइल में इस संक्रमण से 4 लोगो की जान जा चुकी है | और 6 नए मामले आने के बाद वेस्ट नील वायरस से ग्रसित लोगो की संख्या 48 हो  चुकी है | यह वायरस मछरो से फैलता है और नाइल फीवर की वजह बनता है | बारिश के मौसम में मछर बढ़ जाते है , और इनसे बीमारियो का जोखिम भी बढ़ जाता है | इस वायरस से ग्रसित व्यक्तियों में समान्यतय: थकान , सर दर्द , बुखार , शरीर दर्द , उल्टी और मतली जैसे लक्षण दिखाई देते है |

वेस्ट नाइल वायरस ( वेस्ट नाइल वायरस ) के प्रकोप से इजराइल इस समय झूझ रहा है | जिससे ४ लोगो की मोत हो चुकी है ! और 36 अस्पताल में भर्ती है और 5 लोगो की हालत गंभीर है ! लगातार बढ़ते हुए मामलो को देखते हुए देश के स्वस्थ्य मंत्रालय ने इस रविवार को घोसणा की है है, हम जल्द से जल्द इस वायरस पर नियंत्रण कर देंगे|

 

वेस्ट नाइल वायरस (वेस्ट नाइल वायरस) क्या है ?

वेस्ट नाइल  वायरस मछरो के काटने से फैलता है और लोगो में नर्वस संबंधी बीमारी और मौत का कारन भी बन जाता है | इस वायरस से घोड़े , मनुष्य और अन्य स्तनधारी भी संक्रमित हो सकते है | वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन (WHO) के अनुसार वेस्ट नील वायरस (WNV) सामान्य तोर पर यूरोप , मध्य पूर्व ,अफ्रीका , पश्चिम एशिया और उत्तरी अमेरिका में पाया जाता है !

वेस्ट नाइल वायरस (WNV) फ्लेविवायरस जीनस का सदस्य है और फ्लेविविरिडे परिवार के जापानी इन्सेफलाइटिस एंटीजेनिक कॉम्प्लेक्स से संबंधित है।


वेस्ट नाइल  वायरस (WNV) के लक्षण

WHO के अनुसार लगभग 80 % संक्रमित लोगो में वेस्ट नाइल वायरस का संक्रमण बिना लक्षण के होता है  या फिर वे गंभीर वेस्ट नाइल फीवर के लक्षणों का सामना कर सकते है , लगभग 20 % वेस्ट नाइल वायरस से संक्रमित लोगो में वेस्ट नाइल फीवर विकसित होती है।

इस बीमारी में ये लक्षण देखे जा सकते है:-

  •  थकान 
     
  • सिर दर्द 
     
  • बदन दर्द 
     
  • बुखार 
     
  •  मलती -उल्टी 
     
  •  त्वचा पर चक्क्ते 
     
  •  लिम्फ ग्लैंड्स में सूजन


गंभीर वेस्ट नाइल फीवर के लक्षण निम्नलिखित है:-

 

  •  तेज बुखार 
     
  • सिर दर्द 
     
  • कोमा 
     
  • कंपकंपी
     
  • गर्दन में अकड़न 
     
  • ऐंठन
     
  • मांसपेशियों में कमजोरी
     
  • पैरालिसिस

 

वेट्स नाइल वायरस से किन लोगो को खतरा ज्यादा है ?

वैसे तो वेस्ट नाइल वायरस किसी को भी अपना शिकार बना लेता है , लेकिन 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगो में इसके गंभीर लक्षण और जटिलताएं उत्पन होने की संभावना अधिक होती है | इसके साथ ही कैंसर , डायबिटीज , किडनी की समस्याए , कमजोर इम्युनिटी , ऑर्गन ट्रांसप्लांट जैसी बीमारी से जूझ रहे लोगो को इसका खतरा बहुत जायदा होता है |

 

वेस्ट नाइल फीवर से बचने के उपाय :

 

  •  वेस्ट नाइल फीवर मछरो के काटने से फैलता है , इसलिए इस वायरस से बचने के लिए मछरो से बचना जरुरी है | 
     
  • जब भी घर से बाहर निकले खासकर बारिश के मौसम में अपने पूरे शरीर पर ओडोमोस जरूर  या मछर भगाने वाली दवा का उपयोग करे | 
     
  • मछरो के काटने से बचने के लिए पुरे कपडे पहनने चाहिए जैसे पूरी बाजु की शर्ट और फुल पेंट पहननी चाहिए | 
     सुबह और श्याम के समय मछर जयादा सक्रिय हो जाते है , तो जितना हो सके बाहरी काम काज को कम से कम करने की कोशिश करे | 
     
  • घर के अंदर मछर ना आये इसके लिए अपने घर की खिड़की और दरवाजे को बंद रखे , और यदि मछर आ भी जाये तो मछर मारने वाले बल्ले (RACKET ) का इस्तेमाल करे |

 

निष्कर्ष

वेस्ट नाइल वायरस मछरो से फैलता है , जितना हो सके मछरो से बचे और यदि आपको इस फीवर के लक्षण दिखाई दे तो तुरंत अपने डॉक्टिर से राय  ले और अपने ब्लड टेस्ट करवाए | 
 

;